चमोली: पांच दिन से गायब बैरासकुंड का सुभम गोविंदघाट में मिला–

by | Mar 23, 2026 | ब्रेकिंग | 0 comments

देहरादून से गोविंदघाट कैसे पहुंचा सुभम, अभी कुछ बताने की हालत में नहीं, परिजन अपने साथ ले गए–

गोविंदघाट, 23 मार्च 2026: नंदानगर विकास खंड के बैरासकुंड (गणेशपुर) का युवक सुभम नौटियाल गोविंदघाट में मिला है। सुभम ने ड्यूटी के लिए टिपन में जो खाना रखा था, वह भी नहीं खाया है। वह देहरादून से अचानक गोविंदघाट क्यों आया, पूछे जाने पर वह कुछ नहीं बता रहा है। परिजन उसे अपने साथ देहरादून ले गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को थाना गोविंदघाटक्षेत्रान्तर्गत ग्राम पिनोला में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता हुआ पाया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा युवक को संरक्षण में लेकर उससे पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना नाम शुभम पुत्र प्रेम वल्लभ नौटियाल निवासी ग्राम भगवानपुर, पोस्ट राजावाला, थाना सेलाकुई, जनपद देहरादून बताया।

युवक द्वारा अपने परिजन का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया गया, जिस पर संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त युवक दिनांक 17.03.2026 से बिना बताए घर से चला गया था तथा इस संबंध में थाना सेलाकुई, जनपद देहरादून में गुमशुदगी क्रमांक 13/2026 पंजीकृत है।

थाना गोविन्दघाट पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए थाना सेलाकुई से समन्वय स्थापित किया गया तथा युवक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें सूचित किया गया। सूचना प्राप्त होने पर युवक के परिजन तत्काल थाना गोविन्दघाट पहुंचे।

आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत गुमशुदा युवक शुभम को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बेटे को सुरक्षित पाकर परिजनों द्वारा गोविन्दघाट पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। सुभम के परिजनों ने बताया कि वह यहांं कैसे पहुंचा, यह नहीं बता पा रहा है।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!