पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

by | Mar 31, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था जांची–

अपर निदेशक, पशुपालन विभाग गढ़वाल मंडल डॉ. भूपेंद्र सिंह जंगपांगी ने कोठियालसैण, गोपेश्वर स्थित प्रगतिशील पशुपालक मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था, दुग्ध उत्पादन की प्रक्रिया तथा आधुनिक पशुपालन तकनीकों के उपयोग का अवलोकन किया। उन्होंने पशुपालक द्वारा अपनाई जा रही व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया।

निरीक्षण के दौरान मनोज कुमार बिष्ट ने अपने डेयरी व्यवसाय के संचालन, पशुओं के आहार प्रबंधन, दुग्ध उत्पादन क्षमता तथा विपणन से संबंधित अनुभव साझा किए। इस पर अपर निदेशक ने उन्हें पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, अनुदान, टीकाकरण कार्यक्रम तथा तकनीकी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक एवं आधुनिक पद्धतियों को अपनाकर पशुपालक अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं।

अपर निदेशक ने आश्वस्त किया कि पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने हेतु हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है । उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं की जानकारी समयबद्ध रूप से पहुंचाई जाए तथा उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ० आशीष द्विवेदी एवं पशुचिकित्सा फार्मेसी अधिकारी पीयूष चौहान भी उपस्थित रहे।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!