चारधाम यात्रा: जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने उखीमठ में की केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा–

by | Apr 6, 2026 | चारधाम, रूद्रप्रयाग | 0 comments

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल मिश्रा–

उखीमठ/रूद्रप्रयाग 5 अप्रैल 2026: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने रविवार को जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केदारनाथ धाम के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उखीमठ स्थित बीकेटीसी कार्यालय का निरीक्षण भी किया तथा यात्रा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिये।

उन्होंने केदारनाथ धाम की आगामी तीर्थ यात्रा की तैयारियों के विषय में बताया कि केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य पूरा कराया जा चुका है यात्रा पूर्व विद्युत ,संचार, पेयजल, आवास, जैसी मूलभूत सुविधाएं दुरस्त की जा रही है।उल्लेखनीय है कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल रहे है श्री केदारनाथ यात्रा हेतु अभी तक सबसे अधिक सवा चारलाख से अधिक पंजीकरण हो चुके है यात्रा तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी कई बार श्री केदारनाथ धाम सहित यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर चुके है।

जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग ने यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देश में केदारनाथ यात्रा के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण की जा रही है ताकि तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

इस दौरान अधिकारियों से यात्रा प्रबंधन, यातायात, स्वास्थ्य सुविधाएं, पेयजल, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की । जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन तथा बीकेटीसी के आपसी समन्वय के साथ आगामी केदारनाथ यात्रा तैयारियां चल रही है।कहा कि केदारनाथ यात्रा प्रदेश की आस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण यात्रा है, इसलिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता और तत्परता से करें।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अनिल रावत डीपीओ अखिलेश मिश्रा तथा पुजारी शिवशंकर लिंग, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, पुजारी टी गंगाधर लिंग,वरिष्ठ प्रशासनिक डीएस भुजवाण,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, श्री ओंकारेश्वर मंदिर प्रभारी किशन त्रिवेदी, प्रमोद बगवाड़ी,विपिन तिवारी, सम्पत्ति लिपिक ,मनीष तिवारी देवी प्रसाद तिवारी अरविन्द शुक्ला प्रदीप सेमवाल, दीपक पंवार सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!