चमोली: औष​धि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने किया औष​धि भंडारण और रख-रखाव का निरीक्षण–

by | Apr 9, 2026 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

आगामी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दृ​​ष्टिगत किया गया औचक निरीक्षण–

गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026: आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए जनपद चमोली में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशन में बृहस्पतिवार को औषधि निरीक्षक हार्दिक भट्ट द्वारा औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न औषधि भंडारों और मेडिकल स्टोरों का गहनता से निरीक्षण किया गया। इस दौरान दवाइयों के सुरक्षित भंडारण, उचित रख-रखाव तथा निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच की गई। साथ ही औषधियों के वितरण एवं भंडारण से संबंधित अभिलेखों का भी बारीकी से परीक्षण किया गया, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न रह जाए।

औषधि निरीक्षक ने विशेष रूप से एक्सपायरी दवाओं की उपलब्धता, शीत तापमान में संरक्षित की जाने वाली दवाओं की स्थिति, बिलिंग व्यवस्था की पारदर्शिता, लाइसेंस की वैधता तथा प्रत्येक मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट की अनिवार्य उपस्थिति की जांच की। निरीक्षण के दौरान संबंधित संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

यह निरीक्षण अभियान चारधाम यात्रा के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि औषधियों के भंडारण, वितरण एवं उपयोग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!