चार आवासीय मकान क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने छोड़े घर–

by | Oct 19, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

चमोली। भारी बारिश से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, वहीं नीती घाटी के ग्राम पंचायत करछों के जोंज तोक में भू धंसाव से चार आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्रामीणों ने अपने मकान छोड़ दिए हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पुनर्वास की मांग की है। जोंज में अनुसूचित जाति के परिवार निवास करते हैं। रविवार शाम से मंगलवार को दोपहर तक रही बारिश से जोंज में तेजी से भू धंसाव शुरू हो गया है। चौक और मकानें क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीण नरेंद्र सिंह रावत, देव‌ सिंह, नत्थी देवी और तेज सिंह के आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। गांव के अन्य मकानों में भी दरारें आ गई हैं। ग्रामीणों के मकानों के आंगन भी धंस गए हैं। प्रभावित ग्रामीण चेता देवी, कुंती देवी, हरकी देवी, नत्थी देवी और हेमा देवी ने बताया कि उनके आवासीय मकानों को भी भू धंसाव से खतरा उत्पन्न हो गया है। बारिश होने पर ग्रामीण अपने घरों में रहने से भी कतरा रहे हैं। उन्होंने पुनर्वास की मांग की। 

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!