केदारधाम की व्यवस्था बेहतर बनाने डीएम ने ख़ुद संभाली कमान, पहुंचे केदारधाम–

by | Apr 24, 2026 | चारधाम, रूद्रप्रयाग | 0 comments

यात्रा मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही आला अ​धिकारियों के साथ की बैठक, दो दिन की यात्रा का लिया फीडबैक–

रुद्रप्रयाग, 24 अप्रैल 2026: जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने श्री केदारनाथ यात्रा की सभी सुविधाओं को और भी चाक चौबंद करने के मद्देनजर ख़ुद ही कमान संभाल ली है। देर शाम जिलाधिकारी फ़िर केदारधाम पहुंचे जहां पहुंचते ही उन्होंने यात्रा में लगे यात्रा मजिस्ट्रेट सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और सब सेक्टर मजिस्ट्रेट, राजस्व, पुलिस,स्वास्थ्य लोक निर्माण विभाग, पेयजल, विद्युत, पशुपालन और सुलभ के अधिकारियों के साथ बैठक कर 2 दिन की यात्रा का फीडबैक लिया और इस अवधि में हुए उनके अनुभवों को सुन कर आगामी यात्रा को और बेहतर तथा सुगम बनाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को और अधिक चौकसी बरतने के साथ ही सभी श्रद्धालुओं से सौम्य और मधुर व्यवहार करने को कहा। उन्होंने ये भी निर्देशित किया कि सभी लोग इस बात पर विशेष ध्यान दें कि कोई भी यू ट्यूबर ब्लॉगर मंदिर परिसर के आस पास ना तो ड्रोन उड़ा पाए और ना ही यात्रा के विरुद्ध दुष्प्रचार वाली कोई वीडियो बना पाए।

ज़िला सूचना अधिकारी को यात्रा के विरुद्ध दुष्प्रचार वाले वीडियो, ब्लॉग या रील पर निरंतर पैनी नज़र रखते हुए संज्ञान में आते ही उसके विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।स्वास्थ्य,पेयजल,विद्युत और सुलभ के सभी कार्मिकों को 24/7 अलर्ट मोड में रहने के साथ ही उनको इससे संबंधित किसी भी शिकायत के संज्ञान में आते ही 10 मिनट के अंदर संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर उस पर कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।

बीकेटीसी के कार्मिकों को यात्रा में लगे प्रशासन के अधिकारियों के साथ त्वरित और बेहतर संपर्क बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं के शीघ्र और सुगम दर्शन की निर्बाध गति को बनाए रखने हेतु विशेष रूप से सचेत किया गया।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!