चमोली। घाट-सितेल मोटर मार्ग पर शुक्रवार को देर रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में पांच लोग सवार थे, सभी को चोटें आई हैं। दो लोगों को गंभीर चोटें आने पर उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर से एयर लिफ्ट कर देहरादून भेज दिया गया है। देर रात होने के कारण किसी को घटना का पता नहीं चल पाया। पुलिस के अनुसार, सितेल गांव से घाट बाजार की ओर आ रही कार करीब 130 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जिसमें सवार ताजवर सिंह पुत्र गोपाल सिह, ग्राम नारंगी, घाट, विक्रम सिंह पुत्र गोविंद सिंह, ग्राम फाली, हरीश पुत्र गोपाल सिंह, ग्राम घूनी, लक्ष्मण सिंह पुत्र कुशाल सिंह, ग्राम-ल्वाणी और धीरेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, ग्राम-सरपाणी घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को गंभीर घायल हरीश और धीरेंद्र सिंह को श्रीनगर से एयर लिफ्ट कर देहरादून भेज दिया गया है।
चमोली में देर रात हुई कार दुर्घटना के घायलों को एयर लिफ्ट कर भेजा देहरादून, दो को आई गंभीर चोटें–
by laxmi Purohit | Oct 23, 2021 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

Latest News
सात माह की दिवारा यात्रा पूर्णाहुति के साथ संपन्न, मंदिर में पुनः विराजमान हुई माता की डोली...
चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के बैंक प्रतिनिधियों की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव, रुद्रप्रयाग में अलग...
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी में गहरी खाई में जा गिरा वाहन, रेस्क्यू जारी...
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री सेे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी ने की भेंट, कई...
हर साल यात्रा शुरू होने से एक माह पहले शुरू हो जाता है आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम-- जोशीमठ, 27...
राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने किया कुलपति की नियुक्ति, प्रसिद्ध...
रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...
रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...
आपदा मित्र की टीम ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, स्थिति गंभीर-- गौरीकुंड, 27...
