चमोली। चमोली जनपद में करवाचौथ पर्व को लेकर सुहागिनों में उत्साह का माहौल है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला करवा चौथ का पर्व इस बार 24 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। महिलाओं द्वारा सोलह श्रृंगार कर भगवान शंकर और माता पार्वती की आराधना की जाती है। करवाचौथ के लिए बाजारों में दिनभर रौनक रही। सुहागिन महिलाओं ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। जोशीमठ में एचडीएफसी बैंक शाखा की ओर से सुहागिनों को निशुल्क मेहंदी लगवाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार ने किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने भी हाथों में मेहंदी लगवाई। इस मौके पर बैंक प्रबंधक जयेश अग्रवाल, अशोक फरस्वाण, महावीर राणा, संजय शाह, प्रवीण भिलंगवाल आदि मौजूद थे। चमोली जनपद के कर्णप्रयाग, गौचर, घाट, थराली, देवाल, नारायणबगड़, पोखरी, पीपलकोटी सहित विभिन्न क्षेत्रों के बाजारों में दिनभर महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं ने नए कपड़ों के साथ ही सोना, चांदी की भी जमकर खरीदारी की है। एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक जयेश अग्रवाल ने बताया कि बैंक की ओर से इन दिनों फेस्टेवीलट्रीट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 10 हजार से ज्यादा ऑफर ग्राहकों के लिये उपलब्ध हैं। कार्यक्रम में अशोक फरस्वाण, महावीर राणा, संजय साह, प्रवीन भिलगंवाल के साथ ही कई महिलाएं मौजूद थीं।
करवाचौथ की धूम, बाजारों में लौटी रौनक, महिला एसडीएम ने भी रचाई हाथों में मेहंदी–
by laxmi Purohit | Oct 23, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

Latest News
भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...
होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...
कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...
नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
