चमोली: गुलदार ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, घायल–

by | May 19, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला–

गोपेश्वर, 19 मई 2026: नगर क्षेत्र के पाडुली गांव में मंगलवार सुबह घास लेने गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार पाडुली गांव निवासी 27 वर्षीय प्रियंका देवी पत्नी अजय सिंह मंगलवार सुबह गांव की अन्य महिलाओं के साथ मठ सड़क के समीप हरी घास लेने गई थीं। सुबह करीब 10 बजे घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक प्रियंका पर झपट्टा मार दिया। हमले में महिला के हाथ में गुलदार के दांतों के गहरे निशान पड़ गए। महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर साथ में मौजूद अन्य महिलाएं मौके पर पहुंचीं। महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया।

घटना के बाद स्थानीय लोग घायल महिला को तत्काल गोपेश्वर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसके हाथ पर टांके लगाए। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलने पर केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की टीम भी जिला अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं नगर पालिका सभासद दीपक बिष्ट और सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र सिंह बिष्ट ने ने क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती गतिविधियों पर चिंता जताते हुए वन विभाग से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। उन्होंने प्रभावित परिवार को शीघ्र मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है।

Latest News

समस्त शिक्षक साथियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए।

आइए, इस गौरवपूर्ण दिवस पर हम देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों...

देश के प्रथम गांव माणा में बड़वाल क्लब ने 3-1 के साथ जीता बालीवॉल प्रतियोगिता का खिताब–

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विजेेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का दिया...

चमोली: टीएचडीसी टनल हादसे का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण–

टनल के अंदर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा, शेष तीन लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश...

चमोली: गोपेश्वर में घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम–

कहा, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-- गोपेश्वर...

चमोली: टनल में लगातार हो रहा पानी का रिसाव, गले तक पहुंच रहा पानी : आपदा सचिव–

पीपलकोटी, 14 अगस्त 2026: टनल का निरीक्षण करने के बाद आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राहत एवं...

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...
error: Content is protected !!