देवाल। विकास खंड देवाल के लोहाजंग में रेडक्रॉस सोसायटी चमोली की ओर से गरीब और असहाय लोगों को बर्तन, कंबल और नहाने के साबुन वितरित किए गए। इस दौरान ग्रामीणों ने सोसायटी का आभार जताते हुए प्रशंसा की। देवाल के स्वयं सेवक और सामाजिक कार्यकर्ता मोहन गांववासी के साथ ही मुंदोली के ग्राम प्रधान आनंद सिंह बिष्ट, बलवीर दानू, हीरा सिंह रूपकुंडी आदि लोगों की मौजूदगी में देवाल के लोहाजंग में रेडक्रॉस सोसायटी चमोली द्वारा तीन गरीब परिवारों को बर्तन सेट, नौ लोगों को कंबल और 200 नहाने के साबुन वितरित किए गए। ग्रामीणों ने सोसाइटी के कार्यों की जमकर तारीफ की। कहा गया कि ऐसे कार्यक्रमों से असहाय और निर्धन परिवारों को सहायता मिलती है।
रेडक्रॉस सोसायटी ने लोहाजंग में गरीब और असहाय लोगों को बांटे वर्तन, कंबल और साबुन–
by laxmi Purohit | Oct 24, 2021 | चमोली, सामाजिक कार्य | 0 comments

Latest News
21 नवंबर तक चलेंगे विवाह के कार्यक्रम, प्रसिद्ध लोक गायकों की सांस्कृतिक संध्या भी होगी आयोजित...
कहीं पुल से 100 मीटर नीचे गिरी बस तो कहीं खाई में समाए बोलेरो और मैक्स वाहन, प्रधानमंत्री और...
मुख्यमंत्री ने कहा, बैणी-भुली योजना से पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल-- पीपलकोटी...
शीतकालीन पूजा स्थल में विराजमान हुए भगवान उद्धव और कुबेर, कल ज्योतिर्मठ पहुंचेगी आदि गुरु शंकराचार्य...
कपाट बंद होने के अवसर पर दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन-- श्री बदरीनाथ...
विधायक लखपत बुटोला ने अक्षत नाट्य संस्था के कलाकारों को किया सम्मानित, अतिथियों ने सराहा अभिनय...
नंदा राजजात के दुर्लभ चित्रों और मानचित्र के जरिए संरक्षित की जा रही लोक संस्कृति, डॉ. सुभाष चंद्र...
नंदप्रयाग-घाट में पिटाई के दावे पर मांगे प्रमाण, कांग्रेस से भी जैनी प्रकरण पर रुख स्पष्ट करने को...
आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि-- भराड़ीसैंण...
