चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

by | Jun 7, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय–

गोपेश्वर, 07 जून 2026: जनपदवासियों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक जिला कार्यालय सभागार, गोपेश्वर में आयोजित होगा।

जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी कार्यक्रम में जिला सभागार में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे, जबकि तहसील एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग करेंगे।

जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी स्वयं आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनेंगे तथा उनके निस्तारण की समीक्षा करेंगे। साथ ही सीएम हेल्पलाइन-1905 में दर्ज शिकायतों एवं माननीय मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित प्रकरणों की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने विभागों से संबंधित अद्यतन जानकारी एवं आवश्यक अभिलेखों के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग करें तथा जनहित से जुड़े मामलों के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण के लिए सभी अधिकारी पूरी तैयारी के साथ उपस्थित रहें, ताकि अधिकतम मामलों का समाधान मौके पर ही सुनिश्चित किया जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता मिलन कार्यक्रम प्रशासन और आमजन के बीच संवाद एवं समस्या समाधान का एक सशक्त मंच साबित होगा। इससे शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस पहल का लाभ उठा सकें।

Latest News

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...

बदरीनाथ धाम बनेगी विश्वस्तरीय तीर्थ नगरी, मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा, कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा...

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच–

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच...

चमोली: भोजन माताएं 29 को करेंगी जिला ​शिक्षाअ​धिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन, रणनीति बनीं–

गोपेश्वर में आयोजित यूनियन की बैठक में संकुल स्तर पर प्रभारी किए नियुक्त-- गोपेश्वर, 06 जून 2026:...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरा बोल्डर, एक महिला यात्री की मौत–

भनेरपाणी के पास पहाड़ी से छिटककर बस पर गिरा पत्थर, 32 सवारियां थी सवार-- पीपलकोटी, 05 जून 2026:...

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...
error: Content is protected !!