चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

by | Jun 12, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने उठाई ये मांगें–

गोपेश्वर, 12 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने शुक्रवार को जनपद की दूरस्थ निजमुला घाटी का स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यों और जनसमस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बिरही-निजमूला सड़क तथा निर्माणाधीन निजमुला-पाणा सड़क का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने बिरही-निजमूला मार्ग पर भूस्खलन प्रभावित काली चट्टान क्षेत्र का जायजा लिया और ब्रिडकुल अधिकारियों को सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने के साथ स्थायी समाधान के लिए योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने घाटी के ग्रामीणों को बार-बार होने वाली परेशानियों से राहत दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की बात कही। ब्यारा गांव के ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने बाजार क्षेत्र में नाली निर्माण कराने के निर्देश भी दिए।

इसके बाद उन्होंने निजमूला-पाणा सड़क पर निर्माणाधीन झींझी पुल का निरीक्षण किया और पीएमजीएसवाई अधिकारियों को मानव संसाधन बढ़ाकर नवंबर तक पुल निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवीर बिष्ट, मोहन नेगी, गजेंद्र रावत, सामाजिक कार्यकर्ता भरत सिंह राणा, लक्ष्मण खाती, दुर्मी की प्रधान माहेश्वरी देवी, ईराणी की बीडीसी सदस्य सीमा नेगी,

पाणा के प्रधान राजीव पनियाल, ईराणी की प्रधान दीपा देवी, पगना की प्रधान देवकी देवी, गौणा की प्रधान सुनीता देवी, गाड़ी की प्रधान मंदोधरी देवी, ब्यारा के प्रधान राजेंद्र सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान बृज लाल, महेंद्र नेगी, प्रधान झींझीं मोहन नेगी, कर्ण सिंह फर्स्वाण, सदस्य क्षेत्र पंचायत दुर्मी दीपा देवी, बीरेंद्र कठैत, दुर्मी माहेश्वरी खाती, अवतार सिंह भरत सिंह राणा आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने ये रखीं 30 मांगें–

– दुर्मी में आयोजित बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने डीएम को क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में दो ज्ञापन सौंपे। एक में पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों जैसे दुर्मी ताल के पुनर्निर्माण, भैरव मंदिर गौणा तक पैदल मार्ग निर्माण, सप्तकुंड तक पैदल मार्ग निर्माण, नंदा-सुनंदा मार्ग (कर्जन मार्ग) का सौंदर्यीकरण सहित 14 मांगें शामिल हैं। वहीं क्षेत्रीय समस्याओं से संबंधित 16 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें सटेनाधार से ईराणी तक सड़क निर्माण, पाणा गांव के बीच शनि गदेरे में बाड़ सुरक्षा कार्य, झींझी पुल से झींझी गांव तक सड़क निर्माण, गेरख्वाल गेठ-पगना तक सड़क निर्माण, दुर्मी गांव में तेलीपाटा मुख्य सड़क से फबरकट्टा तक सड़क निर्माण, पलेठा से धारकुमाला तक सड़क निर्माण, गौणा बगड़ से गौणा गांव तक भनाली तोक तक सड़क निर्माण, ब्यारा-हडुंग-मानुरा-तड़ग ताल तक सड़क निर्माण जीआईसी निजमुला के पीछे भू धंसाव रोकथाम के लिए उपाय, गाड़ी गांव से नेवा-सैंजी तक सड़क निर्माण, निजमुला घाटी में पशु चिकित्सालय की स्थापना सहित अन्य मांगें शामिल रही।

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!