चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

by | Jun 12, 2026 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल–

गोपेश्वर, 12 जून 2026: महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही चमोली पुलिस द्वारा गोपेश्वर बाजार में युवती से छेड़छाड़ की घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दिनांक 11.06.2026 को गोपेश्वर बाजार में एक नेपाली मूल के व्यक्ति द्वारा एक युवती के साथ छेड़छाड़ किए जाने की घटना सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे चीता कर्मियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत लिया गया।

तत्पश्चात युवती द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली गोपेश्वर में आरोपी रमेश बहादुर खड़का पुत्र गौरख बहादुर खड़का, निवासी नगर पालिका बड़ीमालिका, नेपाल, हाल पता- निकट मुर्गी फार्म गोपेश्वर के विरुद्ध मु0अ0सं0-14/2026, धारा 75(1)(i) बीएनएस के तहत तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 12.06.26 को अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया।

घटना के संबंध में कुछ व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर यह भ्रामक प्रचार किया जा रहा है कि उक्त मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। जबकि वास्तविकता में पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर आरोपी को हिरासत में लिया गया व अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

चमोली पुलिस महिला सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। ऐसे मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं अपुष्ट जानकारी प्रसारित करने से बचें। महिला सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए जनपद चमोली में कोई स्थान नहीं है।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!