चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

by | Jun 16, 2026 | चमोली, राजकाज | 0 comments

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण–

गोपेश्वर, 16 जून 2026: नंदप्रयाग में निर्माणाधीन तहसील भवन एवं आवासीय परिसर के कार्यों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों के अनुपालन तथा निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने पर विशेष बल दिया।

लगभग 265.34 लाख रुपये की लागत से ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन जी+1 (भूतल एवं प्रथम तल) तहसील भवन का के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने उनकी उपयोगिता एवं कार्यात्मक आवश्यकताओं की समीक्षा की।

उन्होंने भूतल पर प्रस्तावित नायब तहसीलदार कक्ष, तहसीलदार कक्ष, कोर्ट रूम, खतौनी कक्ष, आर.के रूम, रिकॉर्ड रूम तथा लॉकर रूम का निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार एवं व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। वहीं प्रथम तल पर स्थित प्रशासनिक कक्ष, उपजिलाधिकारी कक्ष, पेशकर कक्ष, उपजिलाधिकारी न्यायालय एवं मीटिंग हॉल का भी अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील भवन में आने वाले आम नागरिकों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आगंतुकों के लिए स्वच्छ एवं पर्याप्त शौचालय व्यवस्था, बैठने की समुचित सुविधा तथा नागरिक-अनुकूल वातावरण विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने भवन को दिव्यांगजन अनुकूल बनाने पर विशेष जोर देते हुए रैंप, सुगम पहुंच एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को मानकों के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए।

रिकॉर्ड प्रबंधन को सुचारु बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने स्टोर एवं रिकॉर्ड रूम को आवश्यकता के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए ताकि अभिलेखों के सुरक्षित रखरखाव और व्यवस्थित रिकॉर्ड-कीपिंग में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। इसके अतिरिक्त उन्होंने भवन परिसर में लिफ्ट स्थापना का कार्य भी निर्माण कार्य के साथ-साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे भविष्य में कर्मचारियों एवं आमजन को बेहतर सुविधा मिल सके।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण स्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी सुरक्षा मानकों एवं श्रम सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने को कहा और स्पष्ट किया कि निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन तहसील आवासीय परिसर का भी निरीक्षण किया। लगभग 236.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित किए जा रहे आवासीय भवनों में चार टाइप-1, चार टाइप-2, एक टाइप-3 तथा एक टाइप-4 आवासीय क्वार्टर शामिल हैं। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए कार्यदायी संस्था को निर्माण गति बढ़ाने के निर्देश दिए तथा सभी आवासीय इकाइयों का कार्य जनवरी माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग अला दीया आदि मौजूद रहे।

Latest News

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...
error: Content is protected !!