चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

by | Jun 21, 2026 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश–

गोपेश्वर, 21 जून 2026: चारधाम यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और दवा आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से विकासखंड दशोली मुख्यालय में जिले के दवा विक्रेताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता औषधि निरीक्षक चमोली हार्दिक भट्ट ने की।

बैठक में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड तथा जिला प्रशासन की ओर से चारधाम यात्रा के दौरान दवा उपलब्धता, गुणवत्ता और नियमानुसार बिक्री सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। औषधि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने कहा कि यात्रा मार्गों पर स्थित सभी मेडिकल स्टोरों में 24 घंटे आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल उपचार मिल सके। उन्होंने दवा विक्रेताओं को आवश्यक औषधियों का पर्याप्त भंडारण रखने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम-1940 तथा नियम-1945 के प्रावधानों का शत-प्रतिशत अनुपालन किया जाए। किसी भी प्रकार की मनःप्रभावी(नार्कोटिक्स) दवा बिना चिकित्सकीय परामर्श अथवा वैध पर्चे के नहीं बेची जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दवा विक्रेता के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में दवा दुकानों में एक्सपायरी दवाओं के भंडारण एवं वितरण पर भी सख्त चेतावनी दी गई। साथ ही सभी प्रतिष्ठानों में योग्य फार्मासिस्ट की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने और सुरक्षा व निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में दवा विक्रेता संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष एनपी तिवारी, उपाध्यक्ष प्रवेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष संदीप सेमवाल, महामंत्री आशीष खाली सहित जिले भर के दवा विक्रेता मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें दवा विक्रेताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहेगी।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!