चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

by | Jun 26, 2026 | आपदा, चमोली | 0 comments

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग–

नारायणबगड़, 26 जून 2026: बृहस्पतिवार रात हुई भारी बारिश ने नारायणबगड़ बाजार में तबाही मचा दी। अचानक आए मलबे और तेज बहाव से बाजार क्षेत्र प्रभावित हो गया, जिससे कई छोटे वाहन मलबे में दब गए। घटना के दौरान लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। मलबा दुकानों में घुसने से व्यापारियों का कीमती सामान भी नष्ट हो गया है।

बृहस्पतिवार रात नारायणबगड़ ब्लॉक मुख्यालय में हुई अतिवृष्टि के बाद जीआईसी परिसर के पीछे जंगल से पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा बहकर विद्यालय परिसर में घुस गया। मलबे ने तीन कक्षा कक्षों की दीवारें तोड़ दीं और छात्रावास सहित पूरे परिसर को प्रभावित किया। विद्यालय कार्यालय, प्रधानाचार्य कक्ष समेत कई कमरे मिट्टी और पत्थरों से भर गए। इंटर कॉलेज और अस्पताल के बीच बने नाले से आया मलबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर फैल गया, जिससे करीब एक दर्जन दुकानों में मलबा घुस गया तथा कई दोपहिया और हल्के चारपहिया वाहन आंशिक रूप से दब गए। रात में राजमार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहन फंस गए थे। शुक्रवार सुबह बीआरओ ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर मार्ग सुचारू कराया। उधर, भारी बारिश से गौचर बाजार में भी जलभराव की स्थिति बन गई। कई दुकानों में पानी और मलबा घुसने से नुकसान हुआ तथा सुबह व्यापारी सफाई में जुटे रहे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने जैसी घटना के कारण निचले इलाकों में भारी मात्रा में मलबा पहुंचा। बरसात का मौसम पूरी तरह शुरू होने से पहले ही क्षेत्र में आपदा जैसे हालात बन गए हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता राकेश रावत ने चमोली जिला प्रशासन से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने की मांग की है। उन्होंने प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा देने और मलबे में दबे वाहनों को निकालने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है। क्षेत्र में पूर्व वर्षों में भी ऐसी आपदाएं हो चुकी हैं।

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!