ग्रामीणों के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी और जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, अपनी प्राथमिकताएं गिनाई–

by | Oct 27, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments


पीपलकोटी। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी और चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी अपने समर्थकों और जनप्रतिनिधियों के साथ बुधवार को दशोली विकास खंड के स्यूण, बेमरू, लुदाॅऊ, मठझड़ेता, बेडुमाथल, सुरेण्डा गांव के भ्रमण पर पहुंचे। पूर्व मंत्री ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। उन्होंने संकल्प लिया कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो आपदा से ग्रस्त गांवों का पुनर्वास के साथ ही गांवों में पानी, बिजली, सड़क, संचार, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं जुटाई जाएंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष ‌रजनी भंडारी ने कहा कि गांवों का विकास उनकी प्राथमिकता है। दशोली ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना काल में ग्रामीणों को पर्याप्त बचाव सामग्री वितरित की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर मनरेगा सहित अन्य विकास कार्यों का निर्वहन किया जा रहा है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राणा जी सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अब्बल सिंह जी   पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी जी नगर अध्यक्ष पीपलकोटी भुवन लाल साथ में आईटी प्रभारी सतेंद्र नेगी जी नगर के यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष आशीष कुमार जी  अगथलॎ वार्ड के पार्षद राहुल राणा जी प्रदेश सचिव अजय भंडारी,नीरज भंडारी, प्रभाकर भटट, सत्येन्द्र सिंह नेगी, ग्राम प्रधान मठ झडेता संजय राणा, प्रधान स्यूण मनोरमा देवी, पूर्व प्रधान स्यूण जगदीश रावत, अनिल कुमार ,रमेश कुमार, विकी कुंवर, रणजीत, मनोहर लाल, मदन लाल, गोपाल लाल, सरपंच पवित्रा देवी, विनोद सिंह नेगी, श्री बलवीर सिंह नेगी, श्री प्रदीप सिंह नेगी, मनमोहन सिंह नेगी, पान सिंह नेगी, जगत सिंह रावत, गोपाल सिंह नेगी, जगमोहन सिंह नेगी, राकेश सिंह नेगी, पंकज सिंह नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष श्रीमती बीना देवी, श्रीमती विमला हटवाल, श्रीमती सुबधा देवी  श्रीमती आशा देवी, श्रीमती सोनी देवी, श्रीमती कुसुम देवी, श्रीमती सुमित्रा देवी, ग्राम प्रधान पंकज कुमार, कैलाश सिंह बिष्ट, रघुवीर सिंह नेगी, मादवर सिंह नेगी, बलदेव सिंह नेगी, जगत सिंह राणा, कुलदीप सिंह नेगी, दिनेश चंद्र सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Latest News

जय बदरीनाथ: शरद पूर्णिमा पर फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं की संख्या 21 लाख पार–

कपाट बंद होने में चंद दिन शेष, यात्रियों की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद-- बदरीनाथ। शरद...

चमोली: इंटर स्कूल प्रतियोगिता में ज्योति विद्यालय विजेता–

पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिता में किया...

चमोली: सामूहिक विकास व आत्मनिर्भता का माध्यम है सहकारिता–

जिला सहकारी बैंक की बैठक में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सहकारिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर...

जय बदरी-जय केदार: देवभूमि की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को रखें संरक्षित: राज्यपाल–

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बदरीनाथ और केदारनाथ के किए दर्शन-- बदरीनाथ/केदारनाथ। राज्यपाल डॉ...

चमोली: शादी की याद में नवदंपती ने रोपा समलौण पौधा–

समलौण आंदोलन के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम, अभी तक सैकड़ों जगहों पर पौधरोपण कर चुकी हैं संयोजिका...

चमोली: अक्षत नाट्य संस्था ने गढ़वाली बोली में किया चक्रव्यूह का मंचन, अब देहरादून विरासत में गरजेंगा कौरव दल–

अभिमन्यु वध का मार्मिक मंचन देख नम हुईं दर्शकों की आंखें-- गोपेश्वर, 25 अक्टूबर 2026: गोेपेश्वर के...

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...
error: Content is protected !!