चमोली: सोनला में पेयजल लाइन से छेड़छाड़ का आरोप, स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग उठाई–

by | Jul 2, 2026 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

उपजिला​धिकारी को ज्ञापन सौंपकर जलापूर्ति बहाल करने और दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग-

गोपेश्वर, 1 जुलाई 2026: नंदप्रयाग नगर पंचायत के वार्ड तीन सोनला में पेयजल लाइन से छेड़छाड़ किए जाने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जलापूर्ति व्यवस्था बहाल करने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2000 में गांव के प्राकृतिक जल स्रोत से मुख्य बाजार, मिनी सचिवालय और आंगनबाड़ी केंद्र तक पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई गई थी। कुछ समय बाद लाइन चोरी हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने अपने संसाधनों से दोबारा पाइप लाइन बिछाकर पानी टैंक तक पहुंचाया। आरोप है कि अब कुछ लोगों ने फिर से पाइप लाइन उखाड़ दी है, जिससे मुख्य बाजार, विद्यालय और आसपास के परिवारों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि स्रोत से पूर्व की भांति पानी का आवंटन सुनिश्चित किया जाए और पेयजल लाइन से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन पर विजय सिंह, पंकज सजवाण, सुनील सिंह, कमल सिंह, राहुल, अजय सिंह, प्रदीप सिंह, सतेंद्र, मुकेश सजवाण, राजेंद्र सजवाण सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।

Latest News

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...

चमोली: निजी भूमि पर निर्माण की अनुमति देने की मांग को लेकर प्रदर्शन, फूटा लोगों का गुस्सा–

जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया प्रदर्शन, जिला विकास प्राधिकरण की ओर से लगाई जा रही रोक हटाने की...

चमोली: सोनला में पेयजल लाइन से छेड़छाड़ का आरोप, स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग उठाई–

उपजिला​धिकारी को ज्ञापन सौंपकर जलापूर्ति बहाल करने और दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग- गोपेश्वर, 1...

चमोली: बदरीनाथ मंंदिर के गर्भगृह में माइक्रो कैमरा लेकर पहुंचा श्रद्धालु, पुलिस ने रिकॉर्ड किया​ डिलीट–

युवक का चालान भी किया। पुलिस ने चलाया अ​भियान, 11 लोगों के खिलाफ की चालानी कार्रवाई-- बदरीनाथ, 01...

मांग: मां राजराजेश्वरी नंदा देवी के पड़ाव इच्छोली गांव में पंचायत भवन निर्माण की मांग तेज–

पूर्व ग्राम प्रधान व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने की जिला​धिकारी से मुलाकात, ज्ञापन...

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...
error: Content is protected !!