चमोली: निजी भूमि पर निर्माण की अनुमति देने की मांग को लेकर प्रदर्शन, फूटा लोगों का गुस्सा–

by | Jul 2, 2026 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया प्रदर्शन, जिला विकास प्राधिकरण की ओर से लगाई जा रही रोक हटाने की मांग उठाई

गोपेश्वर, 1 जुलाई 2026: रुद्रनाथ-गोपीनाथ मंदिर क्षेत्र के आसपास निजी भूमि पर आवास निर्माण और पैतृक भवनों के पुनर्निर्माण पर लगाई जा रही रोक के विरोध में बुधवार को गोपेश्वर गांव के मूल निवासियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी एवं जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्यों पर लगी रोक हटाने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर क्षेत्र के 300 मीटर दायरे में निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध के कारण स्थानीय लोगों को अपने आवास बनाने और पुराने जर्जर भवनों के पुनर्निर्माण में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कई परिवार पीढ़ियों से निवास करते आ रहे हैं, लेकिन वर्तमान व्यवस्था के चलते उन्हें अपने ही गांव में भवन निर्माण की अनुमति नहीं मिल पा रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने के लिए किए गए ऑनलाइन आवेदन लंबे समय से लंबित हैं। इसके कारण लोगों के निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं और कई परिवारों को असुविधा झेलनी पड़ रही है।

ज्ञापन में मांग की गई कि मूल गोपेश्वर गांव और मंदिर से जुड़े हक-हकूकधारी परिवारों के क्षेत्र को आवासीय जोन घोषित किया जाए। साथ ही स्थानीय निवासियों को अपनी निजी भूमि पर आवास निर्माण और पैतृक भवनों के पुनर्निर्माण के लिए जटिल अनुमति प्रक्रिया से राहत दी जाए। ग्रामीणों ने सील किए गए भवनों को अनसील करने की भी मांग उठाई।

प्रदर्शन में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, पूर्व सभासद नवल भट्ट, आचार्य महादेव भट्ट, सुशीला सेमवाल, चंद्रकला बिष्ट, शांति प्रसाद भट्ट, पुष्पा नेगी, महेंद्र नेगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...

चमोली: निजी भूमि पर निर्माण की अनुमति देने की मांग को लेकर प्रदर्शन, फूटा लोगों का गुस्सा–

जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया प्रदर्शन, जिला विकास प्राधिकरण की ओर से लगाई जा रही रोक हटाने की...

चमोली: सोनला में पेयजल लाइन से छेड़छाड़ का आरोप, स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग उठाई–

उपजिला​धिकारी को ज्ञापन सौंपकर जलापूर्ति बहाल करने और दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग- गोपेश्वर, 1...

चमोली: बदरीनाथ मंंदिर के गर्भगृह में माइक्रो कैमरा लेकर पहुंचा श्रद्धालु, पुलिस ने रिकॉर्ड किया​ डिलीट–

युवक का चालान भी किया। पुलिस ने चलाया अ​भियान, 11 लोगों के खिलाफ की चालानी कार्रवाई-- बदरीनाथ, 01...

मांग: मां राजराजेश्वरी नंदा देवी के पड़ाव इच्छोली गांव में पंचायत भवन निर्माण की मांग तेज–

पूर्व ग्राम प्रधान व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने की जिला​धिकारी से मुलाकात, ज्ञापन...

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...
error: Content is protected !!