विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद–
गोपेश्वर, 09 जुलाई 2026: मौसम विज्ञान विभाग देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई को चमोली जिले में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम संबंधी चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 10 जुलाई 2026 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) को आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

