चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

by | Jul 16, 2026 | खेतीबाड़ी, चमोली | 0 comments

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग–

गोपेश्वर, 16 जुलाई 2026: उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर भेषज संघ चमोली द्वारा गोपेश्वर मुख्यालय के समीप स्थित पपड़ियाणा गांव में कृषि, बागवानी, औषधीय पौधों एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक व्यापक जनजागरूकता गोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बंजर होती कृषि भूमि का सदुपयोग, किसानों की आय में वृद्धि तथा औषधीय एवं फलदार पौधों के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ हरेला पर्व की परंपरा के अनुरूप वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया। गोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं ने ग्रामीणों को फलदार वृक्षों, औषधीय पौधों, बागवानी तथा वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

गोष्ठी में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि गांव के आसपास की अधिकांश कृषि भूमि जंगली जानवरों के आतंक के कारण बंजर होती जा रही है। यदि भेषज संघ अथवा कृषि विभाग के माध्यम से खेतों की सुरक्षा, तकनीकी मार्गदर्शन तथा आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए तो किसान इन बंजर खेतों में औषधीय पौधों, जड़ी-बूटियों एवं फलदार वृक्षों का रोपण कर अपनी आजीविका को सशक्त बना सकते हैं।

स्थानीय कृषक प्रीति नेगी ने कहा कि क्षेत्र में खेती लगातार कम होती जा रही है। पर्याप्त तकनीकी मार्गदर्शन, आधुनिक कृषि उपकरणों तथा जंगली जानवरों से सुरक्षा के अभाव में किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। यही कारण है कि अनेक किसान खेती छोड़कर भूमि को बंजर छोड़ने को विवश हो रहे हैं। उन्होंने सरकार एवं संबंधित विभागों से किसानों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष संदीप सिंह रावत ने कहा कि नगर पालिका परिषद अपने क्षेत्र की कृषि भूमि के संरक्षण एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि, बागवानी एवं उद्यानिकी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि किसान आधुनिक तकनीकों एवं वैज्ञानिक पद्धतियों के आधार पर खेती और जड़ी-बूटी उत्पादन करेंगे तो उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह बर्त्वाल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य के साथ अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। किसानों को इन योजनाओं से जुड़कर आधुनिक खेती अपनानी चाहिए, जिससे कृषि लाभ का व्यवसाय बन सके।

भेषज संघ चमोली के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह असवाल ने कहा कि भेषज संघ लंबे समय से औषधीय पौधों, जड़ी-बूटियों एवं फलदार वृक्षों के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था किसानों को समय-समय पर पौधे, बीज, कृषि यंत्र, तकनीकी जानकारी एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों से अपनी बंजर भूमि का उपयोग औषधीय खेती एवं फलदार वृक्षों के रोपण में करने का आह्वान किया।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि वर्तमान समय में कृषि क्षेत्र अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में किसानों को सामूहिक खेती, वैज्ञानिक तकनीकों एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि खेती को लाभकारी बनाने के लिए सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों और किसानों को मिलकर कार्य करना होगा।

गोष्ठी में स्थानीय महिलाओं, किसानों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। सभासद दीपक बिष्ट, महेंद्र राणा, आशा नेगी सहित अनेक ग्रामीणों ने अपने विचार रखते हुए कृषि, बागवानी एवं जड़ी-बूटी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम के समापन पर दक्षिण काली मंदिर तोक में औषधीय एवं फलदार पौधों का सामूहिक वृक्षारोपण किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने, बंजर भूमि के सदुपयोग, पर्यावरण संरक्षण तथा जड़ी-बूटी आधारित आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!