बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब बरामद
गोपेश्वर। चमोली पुलिस ने “ऑपरेशनप्रहार” के तहत अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान तेज करते हुए शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पहली कार्रवाई में कोतवाली श्री बद्रीनाथ पुलिस ने देवदर्शिनी बैरियर पर चेकिंग के दौरान सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP19A-5643) की तलाशी ली। बैग से 22 बोतल एवं हाफ अद्धे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिनमें एमसी डॉवेल्सनं.1 सेलिब्रेशन रम, प्रेस्टिज ग्रीन व्हिस्की तथा एमसी डॉवेल्स सेलिब्रेशन के हाफ अद्धे शामिल हैं। पुलिस ने सामली, उत्तर प्रदेश निवासी अरविन्दनिरवाल को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया। कार्रवाई अ0उ0नि0 मुकेश, कांस्टेबल विजय और अनीश ने की।
वहीं, कोतवाली गोविन्दघाट पुलिस ने चामधार बैरियर (पांडुकेश्वर) में चेकिंग के दौरान हरिद्वार निवासी आकाश कुमार (35) को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। चमोली पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध शराब की तस्करी और कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

