चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

by | Jul 22, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई मांगें उठाई–

गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026: सीमांत नीती घाटी की न्याय पंचायत मलारी के अंतर्गत आने वाली 11 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों और ग्राम सभाओं के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को छह सूत्री ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि सीमांत क्षेत्र होने के बावजूद नीती घाटी के गांव आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं, जिससे ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में सबसे प्रमुख मांग विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (वीबी-जीरामजी) के कार्यों को ऑफलाइन माध्यम से संचालित करने की अनुमति देने की की गई। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि घाटी में मोबाइल और इंटरनेट नेटवर्क की स्थिति बेहद खराब है, जिसके कारण ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करना संभव नहीं हो पाता और योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा आती है।

उन्होंने राजस्व संबंधी कार्यों के सुचारु संचालन के लिए क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक की प्रत्येक माह कम से कम 15 दिन मलारी में उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भापकुंड, जेलम और बांपा का उच्चीकरण कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई।

ज्ञापन में मलारी न्याय पंचायत के सभी गांवों तक हाई-डेंसिटी पॉलीइथिलीन(एचडीपीई) पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल व्यवस्था मजबूत करने, ज्योतिर्मठ से नीती गांव तक नियमित रोडवेज बस सेवा शुरू करने तथा कागा, गरपक, जेलम और द्रोणागिरी गांवों को भारत नेट (ब्रॉडबैंड) सेवा से जोड़ने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सीमांत गांवों में संचार, स्वास्थ्य, पेयजल और परिवहन जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमांत क्षेत्रों के विकास की दृष्टि से भी आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की अपेक्षा जताई।

इस दौरान मलारी के ग्राम प्रधान देव सिंह राणा, द्रोणागिरी की ग्राम प्रधान माहेश्वरी देवी, ग्राम प्रधान कमला देवी, लक्ष्मी देवी, दयाल सिंह, हरेंद्र सिंह सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!