मुन्नी देवी, देवेश्वरी और कमलेश्वरी को मिला पुरस्कार—

by | Oct 30, 2021 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

–आशा, आशा सुपरवाइजर और ब्लॉक समन्वयक हुई सम्मानित——-

गोपेश्वर। कोविड के दौरान सराहनीय कार्य करने वाली आशा, आशा सुरवाइजर और ब्लॉक समन्वयक को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। जिसमें उन्हें प्रशस्ति पत्र, मेडल और प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वालों को क्रमश: पांच हजार, तीन हजार और एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई।

शासन से जिले में कार्यरत तीन आशा, तीन सुपरवाइजर और एक ब्लॉक समन्वयक को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला है। शनिवार को गोपेश्वर के जीरो बैंड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला स्तरीय आशा सम्मेलन में उनको पुरस्कृत किया गया। जिसमें थराली ब्लॉक की आशा मुन्नी देवी को प्रथम, दशोली की हेमा देवी को द्वितीय और कर्णप्रयाग की बीना देवी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। आशा सुपरवाइजर में घाट ब्लॉक की देवेश्वरी देवी को प्रथम, पोखरी ब्लॉक की आशा बत्र्वाल को द्वितीय और देवाल की सीता देवी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। आशा ब्लॉक समन्वयक में कमलेश्वरी भंडारी को प्रथम पुरस्कार दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसपी कुड़ियाल ने आशाओं को सम्मानित किया। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की एक मजबूत कड़ी हैं। यह समुदाय को स्वास्थ्य से जोड़ने में सेतु का काम करते हैं। राष्ट्रीय मिशन के तहत संचालित योजनाओं, टीकाकरण, जननी सुरक्षा, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने सहित अन्य कामों में आशाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। कोविड के दौरान आशाओं ने सराहनीय कार्य किए हैं। इस दौरान एसीएमओ डा. एमएस खाती, एसीएमओ डा. वीपी सिंह, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. सुनील रतूड़ी सहित आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चमोली जनपद में 663 आशा, 42 सुपरवाइजर और 9 ब्लॉक समन्वयक कार्यरत हैं।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!