चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

by | Jul 30, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश–

गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन ज्योतिर्मठ के पीठ पुरोहित एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड के जैविक उत्पाद भेंट कर मुख्यमंत्री ने सनातन धर्म, गुरु-शिष्य परंपरा और प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति अपनी गहरी आस्था और सम्मान का परिचय दिया है।

सती ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं, तीर्थस्थलों और संत समाज के संरक्षण एवं सम्मान के लिए किए जा रहे प्रयास अनुकरणीय हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ये पहल नई पीढ़ी को अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। साथ ही उन्होंने भगवान बदरीविशाल, भगवान केदारनाथ और जगद्गुरु आदि शंकराचार्य से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

इधर, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर चमोली जिले के प्रमुख मंदिरों के पुजारियों, मठाधीशों और संत-महात्माओं को प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश भेंट किया गया। गोपेश्वर के प्राचीन गोपीनाथ मंदिर में एसडीएम आरके पांडे ने पुजारी अपूर्व भट्ट को मुख्यमंत्री का संदेश सौंपा। अन्य उप जिलाधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर संत समाज से भेंट की।

मुख्यमंत्री ने संदेश में कहा कि मंदिरों में लोक कल्याण के लिए होने वाली प्रार्थनाएं पूरे प्रदेश को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती हैं। उन्होंने समाज में शांति, सद्भाव, समरसता और नैतिक मूल्यों की स्थापना में संत समाज की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। गोपीनाथ मंदिर के पुजारी अपूर्व भट्ट ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!