चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

by | Jul 30, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे निर्मित होगी पार्किंग–

गोपेश्वर, 30 जुलाई 2026: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने देवाल बाजार के समीप प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की रूपरेखा, डिजाइन एवं तकनीकी पहलुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि थराली-देवाल मोटर मार्ग पर ब्रिडकुल द्वारा लगभग 600 वर्गमीटर क्षेत्रफल में दो मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण प्रस्तावित है। परियोजना की अनुमानित लागत ₹18करोड़ है, जिसमें 77 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। इस परियोजना के निर्माण से देवाल बाजार क्षेत्र में पार्किंग की समस्या का स्थायी समाधान मिलने के साथ यातायात व्यवस्था भी अधिक सुगम होगी।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पार्किंग का डिजाइन तैयार करते समय भवन उपनियमों के सभी प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पार्किंग परिसर में व्यावसायिक गतिविधियों की संभावनाओं का भी परीक्षण करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में परियोजना की उपयोगिता और राजस्व सृजन की दृष्टि से भी यह अधिक प्रभावी सिद्ध हो सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, सहायक अभियंता अभिषेक सिंह सहित जिला विकास प्राधिकरण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!