चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

by | Aug 2, 2026 | प्रशासन, रूद्रप्रयाग | 0 comments

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात रखने के दिए निर्देश–

रुद्रप्रयाग, 02 अगस्त 2026: जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को जिला कार्यालय स्थित एनआईसी सभागार में लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, राष्ट्रीय राजमार्ग तथा संबंधित विभागों की सड़क निर्माण एवं अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित सड़क निर्माण, अनुरक्षण, पुनर्निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक परियोजना को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़कें जनपद के विकास की आधारभूत आवश्यकता हैं। ऐसे में निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन सड़कों पर मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य प्रचलित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन एवं यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

मानसून के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि जनपद के सभी भूस्खलन संभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक मशीनरी, जेसीबी एवं अन्य संसाधन पूर्व से ही उपलब्ध रखे जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थान पर भूस्खलन अथवा अन्य कारणों से सड़क अवरुद्ध होने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यूनतम समय में मार्ग को यातायात के लिए सुचारु किया जाए, ताकि आमजन एवं यात्रियों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों के रखरखाव एवं सुरक्षा से संबंधित सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाएं। साथ ही जल निकासी व्यवस्था, क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों, पैराफिट एवं अन्य आवश्यक संरचनाओं की नियमित निगरानी एवं मरम्मत सुनिश्चित की जाए।

बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित सड़कों की गुणवत्ता ऐसी हो कि स्थानीय जनता का विश्वास एवं सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हो। निर्माण एजेंसियां कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें तथा समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता का परीक्षण भी सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। नियमित मॉनिटरिंग, समयबद्ध कार्य निष्पादन एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण से ही जनपद में बेहतर सड़क संपर्क एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।

बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग संजीव सैनी, ऊखीमठआर.पी नैथानी, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग ओंकार पांडे, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई योगेश कोटियाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!