चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

by | Aug 2, 2026 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली राहत–

नंदानगर, 02 अगस्त 2026: सेवा सप्ताह के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट (नंदानगर) में आयोजित बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 144 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

शिविर में 48 लोगों की उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) तथा 48 लोगों की मधुमेह (डायबिटीज) की स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा 8 मरीजों के एक्स-रे एवं 25 लाभार्थियों की विभिन्न लैब जांच की गई। 17 किशोरियों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। वहीं 39 महिलाओं की स्तन कैंसर तथा 48 लाभार्थियों की मुख कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। पांच लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। साथ ही 33 लोगों के आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) आईडी तथा 6 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंह पाल ने बताया कि 2 अगस्त को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट (नंदानगर) में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।

शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अमिता, फिजिशियन डॉ. कुलदीप राणा, डेंटल सर्जन डॉ. अनुराग सक्सैना तथा होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. हर्षवर्धन सिंह रावत ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!