सड़क से बेकाबू वाहन गहरी खाई में जा गिरा, एक ही गांव के बताए जा रहे हैं सभी लोग — देहरादून। चकराता से विकासनगर की ओर जा रहा है एक यात्री वाहन बायला गांव के पास बेकाबू होकर गहरी खाई गिर गया। घटना में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन में 15 लोग सवार थे, जिनमें से 13 की मौत और 2 लोग गंभीर घायल हुए हैं। विकास नगर से करीब 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित घटना स्थल बायला गांव के पास है। घटना रविवार को सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस टीम के साथ ही कई स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। विकासनगर के एसओ प्रदीप बिष्ट ने बताया कि हादसा त्यूनी रोड पर हुआ है। घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान शुरु कर दिया गया है।
उत्तराखंड में दर्दनाक वाहन हादसा, 13 लोगों की दर्दनाक मौत–
by laxmi Purohit | Oct 31, 2021 | दुर्घटना, देहरादून | 0 comments

Latest News
आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...
नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...
जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...
मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...
ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...
जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
