चमोली: सीज किए गए दो बुलेट वाहन लेकर फरार हुए तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों वाहन बरामद–

by | Aug 9, 2026 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलकापुरी प्रतीक्षालय से किया गिरफ्तार, कारवाही शुरू–

गोपेश्वर, 08 अगस्त 2026: कोतवाली गोपेश्वर के चौकी पटियालधार क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एमवी एक्ट के तहत सीज किए गए दो बुलेट वाहन चोरी कर फरार हुए तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दोनों बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली हैं।

पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त को चौकी पटियालधार के पास वाहन चेकिंग के दौरान वाहन संख्या DL14SF 7657 और बुलेट मोटरसाइकिल संख्या HR26FI551 को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया था। दोनों वाहनों को चौकी के पास स्थित पार्किंग में खड़ा किया गया था। इसी दौरान भीड़भाड़ का फायदा उठाकर वाहन चालक/स्वामीसीज किए गए दोनों वाहनों को लेकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना चौकी के कांस्टेबल 243 सुनील चंद्र की तहरीर पर थाना स्तर पर मुकदमा अपराध संख्या 22/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने तत्काल वाहनों की तलाश शुरू कर आसपास के थाना और चौकियों को भी सूचना दी।

तलाश के दौरान पुलिस टीम को अल्कापुरी प्रतीक्षालय में तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठे मिले। पूछताछ के लिए उन्हें थाने लाया गया। पूछताछ के बाद 8 अगस्त को उनकी निशानदेही पर दोनों बुलेट वाहन बरामद कर लिए गए। मामले में धारा 317(2) और 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को 9 अगस्त को न्यायालय में पेश किया जाएगा

गिरफ्तार आरोपी: विक्की सरकार निवासी न्यू सीमापुरी, दिल्ली, गोपाल निवासी दिलशाद कॉलोनी, सीमापुरी ईस्ट दिल्ली और आदित्य निवासी सुखराड़ी, थाना 17-18, गुरुग्राम हरियाणा

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुरोध व्यास, अपर उपनिरीक्षक रणजीत लाल, हेड कांस्टेबल विवेक रावत, हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह, कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल सुनील चंद्र और कांस्टेबल प्रदीप कुकरेती शामिल रहे।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!