आक्रोशित तीर्थ पुरोहित 19 को केदारनाथ में मुख्यमंत्री धामी का करेंगे विरोध, सरकार को चेताया–

by | Jul 18, 2021 | चमोली, देवस्थानम बोर्ड | 0 comments

केदारनाथ। उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग पर अड़े तीर्थ पुरोहितों ने 19 को मुख्यमंत्री के केदारनाथ यात्रा का पुरजोर विरोध किया है। आक्रोशित तीर्थ पुरोहितों ने इस संबंध में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेज दिया है। 
तीर्थ पुरोहित समाज, श्री केदार सभा, श्री केदारनाथ ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा चारों धामों और 51 अन्य मठ मंदिरों के तीर्थ पुरोहितों, हक हकूक धारियों और संबंधित लोगों को बिना विश्वास में लिए चार धाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम (2019) लागू कर दिया गया है, जिसका की शुरू से ही पुरजोर विरोध किया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि वर्तमान और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा इस पर पुनर्विचार करने की घोषणा करनी पड़ी। लेकिन आज तक इस ओर कोई अमल अभी तक होता दिखाई नहीं दे रहा है, इस अधिनियम का एकमात्र उद्देश्य सदियों से पीढ़ी दर पीढ़ी इन धामों की सेवा में लगे पंडा पुरोहितों के परंपरागत अधिकारों और हकों को छीनकर हमारे पुश्तैनी भूमि-भवनों से हमारा मालिकाना हक छीनकर सनातन आस्था के मठ मंदिरों को अपनी सरकार के मुखिया के हवाले करके, इन धामों से जुड़े लोगों को वहां से दरकिनार करना है। अब जब सवाल अस्तित्व का है, तब तो बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने में भी गुरेज नहीं किया जाएगा। सभा ने सीएम से आग्रह किया है कि पुनर्विचार की अपनी घोषणा पर तत्काल अमल कर इस काले कानून को अपनी कैबिनेट में पास करवा कर निरस्त करने की कृपा करें, अन्यथा आपके केदारनाथ के 19 जुलाई के प्रस्तावित दौरे का पुरजोर विरोध किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और शासन प्रशासन की होगी।   

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!