चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

by | Aug 22, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान–

गोपेश्वर, 22 अगस्त 2026: टेड़ा-खंसाल (सुंदरगांव) क्षेत्र की आराध्य देवी मां इंद्रामति भगवती इन दिनों दिवारा यात्रा पर हैं। शनिवार को चटोली गांव में विशेष पूजा-अर्चना के बाद माता की डोली ने गांव का भ्रमण कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इसके बाद कोठियालसैंण होते हुए डोली रात्रि प्रवास के लिए क्षेत्रपाल पहुंची। यहां ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से माता का स्वागत किया।

चटोली गांव में पंडित गणेश मैठाणी, दुर्गा प्रसाद और प्रियांशु ने माता की विभिन्न पूजाएं संपन्न कराईं। शक्ति पूजा के बाद माता को भोग अर्पित किया गया। पूजा-अर्चना के पश्चात डोली ने पूरे गांव का भ्रमण किया। दोपहर बाद श्रद्धालुओं से विदा लेकर माता की डोली अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई।

दिवारा समिति के अध्यक्ष दर्शन सिंह ने बताया कि माता की यात्रा विभिन्न गांवों से होते हुए रक्षा बंधन के पावन पर्व पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी। माता की डोली रोपा, सितोड़ा, बछेर, किलोंडी, सोनला, बैंडू, सैकौट, पिलंग, चटोली और कोठियालसैंण से होते हुए क्षेत्रपाल पहुंची है।

उन्होंने बताया कि मां इंद्रामति भगवती की दिवारा यात्रा नौ साल बाद आयोजित हो रही है। इससे क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। यात्रा में समिति के सचिव शिशुपाल रावत सहित यशवंत सिंह बर्त्वाल, जीत सिंह बर्त्वाल, मोहन सिंह बर्त्वाल, मदन सिंह बर्त्वाल, धीरेंद्र बर्त्वाल, भगत सिंह बर्त्वाल, अमर सिंह बर्त्वाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हैं।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!