चमोली: लंगसी गांव में हुआ माता इंद्रामति की डोली का भव्य स्वागत–

by | Aug 25, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

ढोल-दमाऊं की थाप पर झूमी माता की डोली, श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा-अर्चना–

पीपलकोटी, 25 अगस्त 2026: टेड़ा-खंसाल क्षेत्र की आराध्य देवी माता इंद्रामति की दिवारा यात्रा विभिन्न पड़ावों से होते हुए लंगसी गांव पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने माता की डोली का भव्य स्वागत किया। यात्रा के दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों में माता के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और श्रद्धा व उत्साह के साथ डोली का स्वागत किया।

दिवारा यात्रा के दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल-दमाऊं की थाप पर माता की डोली के नृत्य ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। नौरख गांव में अजय पंवार के आवास पर माता इंद्रामति की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष दर्शन कनूड़ी ने बताया कि यात्रा निर्धारित पड़ावों से होते हुए आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर धीरज रावत, दलवीर नेगी, रमेश कनूड़ी, शिशुपाल रावत, हरेंद्र सिंह, अवतारी पुरुष गबर सिंह रावत, पंडित दुर्गा मैठाणी, गणेश मैठाणी और प्रियांशु मैठाणी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!