चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

by | Aug 26, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव

गोपेश्वर, 25 अगस्त 2026: सुतोल गांव में 19 साल की सुमित्रा के नंदाकिनी नदी में बहने की घटना के बाद मासिक धर्म संबंधी कथित सामाजिक रोक को लेकर उठे सवालों पर ग्राम पंचायत ने खुली बैठक कर स्थिति स्पष्ट की। ग्राम प्रधान उमा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपप्रधान, महिला मंगल दल की अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

बता दें कि सुमित्रा 15 अगस्त को गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर नंदाकिनी नदी किनारे स्नान और कपड़े धोने गई थी। नदी का जलस्तर बढ़ा होने के दौरान वह स्नान करते समय बह गई। ग्रामीणों ने उसकी तलाश की और 21 अगस्त को उसका शव नदी किनारे कुछ दूरी पर बरामद हुआ। घटना के बाद सोशल मीडिया पर यह दावा प्रसारित हुआ कि गांव में मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को घर के स्नानघरों और प्राकृतिक जलस्रोतों पर स्नान की अनुमति नहीं है, जिसके कारण युवती को नदी तक जाना पड़ा। ग्राम पंचायत ने खुली बैठक में इन दावों को सिरे से खारिज किया है।

ग्राम प्रधान ने कहा कि गांव में मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को घर के स्नानघरों, शौचालयों अथवा सार्वजनिक स्नानघरों में स्नान करने से रोकने का कोई नियम या परंपरा नहीं है। पंचायत के अनुसार गांव के अधिकांश घरों में निजी स्नानघर हैं और सार्वजनिक स्नान की भी पर्याप्त व्यवस्था है। ऐसे में सोशल मीडिया पर महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान घर से बाहर जाकर नदी में स्नान करने के लिए बाध्य किए जाने संबंधी दावे भ्रामक हैं।

पंचायत ने कहा कि सुमित्रा की मौत बेहद दुखद घटना है, लेकिन इसे ग्राम पंचायत के किसी नियम या परंपरा से जोड़ना उचित नहीं है। बैठक में बिना तथ्यों की पुष्टि के गांव के संबंध में जानकारी प्रसारित करने वाले सोशल मीडिया और फेसबुक पेज संचालकों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसी सूचनाओं से गांव की सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-मर्यादा प्रभावित हुई है।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!