मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश–
गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026: गोपेश्वर में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के साथ ही भाईयों की कलाई पर राखियां बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। यहां संकल्प अभियान के तहत पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस दौरान चिपको आंदोलन के नेता स्वर्गीय चक्रधर तिवारी की 13वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
पर्यावरण मित्र दर्शन बर्त्वाल ने चक्रधर तिवारी को वृक्ष ऋषि बताया। कहा कि पर्यावरण और सामाजिक सरोकारों के लिए किए गए उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।
संकल्प अभियान के संयोजक मनोज तिवारी ने स्व. चक्रधर तिवारी की 13वींपुण्यतिथि को याद करते हुए उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया व प्रतिवर्ष रक्षा बंधन पर विगत डेढ़ दशक के पौधों पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण के साथ बच्चों में प्रकृति संरक्षण व संस्कृति संरक्षण का संचार करने का आह्वन किया। सुधीर चमोला, दीवान नेगी, सतेश्वरी तिवारी, रश्मि थपलियाल, मनोरमा हटवाल, मालमती रावत, अर्नव तिवारी, सीमा तिवारी, रेखा सती, सुमन, मोलीरौतेला आदि मौजूद रहे।

