चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

by | Sep 11, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का दिलाया भरोसा–

गोपेश्वर, 11 सितंबर 2026: जिला सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित निर्माण एवं विकास कार्यों को लेकर बैठक आयोजित हुई। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रभावित लोगों, तीर्थ पुरोहित, व्यापारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों से सुझाव लिए गए।

बैठक में अराइवल प्लाजा में तैयार 22 दुकानों के आवंटन पर चर्चा हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी और होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता ने कहा कि हर प्रभावित व्यापारी को दुकान का आवंटन किया जाए। नव निर्मित दुकानों को स्थानीय निवासी के बजाय बदरीनाथ के मूल निवासियों को आवंटित किया जाए।

कहा गया कि मानक स्थानीय निवासियों को आवंटित करने का रखा गया है, इसमें राज्यभर के लोग शामिल होंगे, जबकि दुकानों का आवंटन बदरीनाथ के प्रभावितों को किया जाना है। ज्योतिर्मठ के एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने कहा कि मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानों के स्वामियों को वर्तमान में अस्थायी रूप से दुकानें आवंटित की गई हैं। बदरीनाथ में 15 साल पुराने निवास एवं व्यवसाय संबंधी साक्ष्य प्रस्तुत करने पर पात्र मूल निवासियों को दुकानों का स्थायी आवंटन किया जाएगा। दुकानों का सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा।

एसडीएम जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि तैयार परिसंपत्तियों में चरणबद्ध तरीके से शिफ्टिंग की जाएगी। डीएम ने फसाड कार्यों में तेजी लाने के साथ निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, एडीएम विवेक प्रकाश, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता, व्यापार सभा अध्यक्ष जसवीर मेहता, विशाल नैथानी, विरेंद्र रणकोटी, प्रकाश, पंडा पंचायत से सुमन ध्यानी आदि मौजूद रहे।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!