रुद्रप्रयाग। मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू ने केदारनाथ में मत्था टेका। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने केदार बाबा से देश, प्रदेश की सुख-समृद्घिद्घ की कामना की। इससे पहले वे देहरादून में पूर्व सीएम व पंजाब के पूर्व प्रभारी हरीश रावत के आवास पर गए। केदारनाथ में मुख्यमंत्री चन्नी ने तीर्थपुरोहितों और तीर्थयात्रियों से यात्रा संचालन के बारे में भी पूछा। केदारनाथ में दोपहर में हल्की बर्फबारी भी हुई। इसी दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी व सिद्धू ने केदार बाबा के दर्शन किए। उन्होंने तीर्थपुरोहितों के साथ केदारनाथ के दर्शन कर पूजा कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग किया। वे करीब आधा घंटे तक केदारनाथ में रहे। केदारनाथ के दर्शन करने के बाद दोनों नेता हेलीकॉप्टर से पंजाब के लिए रवाना हुए।
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंंह सिद्धू ने किए केदारनाथ के दर्शन–
by laxmi Purohit | Nov 2, 2021 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

Latest News
कपाट बंद होने में चंद दिन शेष, यात्रियों की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद-- बदरीनाथ। शरद...
पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिता में किया...
जिला सहकारी बैंक की बैठक में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सहकारिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर...
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बदरीनाथ और केदारनाथ के किए दर्शन-- बदरीनाथ/केदारनाथ। राज्यपाल डॉ...
समलौण आंदोलन के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम, अभी तक सैकड़ों जगहों पर पौधरोपण कर चुकी हैं संयोजिका...
अभिमन्यु वध का मार्मिक मंचन देख नम हुईं दर्शकों की आंखें-- गोपेश्वर, 25 अक्टूबर 2026: गोेपेश्वर के...
बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...
पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...
अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...
