चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

by | Sep 15, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे श्रद्धालु–

नंदानगर। सिद्धपीठ कुरुड़ से निकली मां नंदा की बड़ी जात में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। जगह-जगह पड़ावों में मां की डोली का जोरदार स्वागत हो रहा है। मां नंदा की बड़ी जात सोमवार को विभिन्न पड़ावों और दुर्गम पगडंडियों को नापते हुए रात्रि प्रवास के लिए कनोल गांव पहुंच गई। मां नंदा की डोली जैसे-जैसे कैलाश की ओर बढ़ रही है, वैसे-वैसे जात में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती जा रही है। कनोल गांव में दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की बड़ी जात में शामिल हुए। श्रद्धालुओं के लिए ग्रामीणों की ओर से सामूहिक भोग का आयोजन किया गया।

मां नंदा की डोली के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। रास्तेभर महिलाओं में अपनी आराध्य देवी को भेंट अर्पित कर विदा करने की होड़ दिखाई दे रही है। महिलाएं डोली को चूनरी, चूड़ी, पायल, बिंदी, सांकुरी, रिब्बन के साथ ही ककड़ी, मुंगरी (मक्का), अखरोट आदि भेंट कर रही हैं। जगह-जगह श्रद्धालु मां नंदा के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना रहे हैं।

जात में भक्तगण मां नंदा के जागर गाकर आगे बढ़ रहे हैं। नंदानगर क्षेत्र में इन दिनों माहौल नंदामय बना हुआ है। बड़ी जात में नंदा देवी की मुख्य डोली के साथ बंड की डोली, ल्वाणी की ज्वाल्पा देवी की डोली और फरस्वाणफाट के जाख देवता की छतोली समेत विभिन्न गांवों के भूमियाल और जाख देवताओं के अवतारी पुरुष शामिल हैं। नौना गांव की भगवती की छतोली सहित मटई, सेमा, कांडई, पगना, खुनाणा, लुंतरा, सुंग, ल्वाणी, रामणी और घूनी के देव डोलियां व छतोलियां भी यात्रा में शामिल हैं।

बड़ी जात आयोजन समिति के अध्यक्ष कर्नल (सेनि.) हरेंद्र सिंह रावत, मंदिर समिति के अध्यक्ष सुखबीर रौतेला, भगवती प्रसाद मैंदोली, हीरा सिंह और महिपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु डोली के साथ चल रहे हैं।

मंगलवार को भी मां नंदा की डोली कनोल गांव में प्रवास करेगी। इस दौरान गांव की महिलाएं झुमेलो के साथ जागर गायन कर मां नंदा की आराधना करेंगी। इसके बाद डोली अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी। मां नंदा की बड़ी जात में उत्साह, आस्था और उमंग का माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु मां नंदा के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। बुग्यालों, पगडंडियों और गांवों के पैदल रास्तों से होते हुए श्रद्धालु मां नंदा के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

Latest News

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...
error: Content is protected !!