प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर गौचर में भी चप्पे-चप्पे पर रहेगी व्यवस्था चाक-चौबंध–

by | Nov 3, 2021 | चमोली, राष्ट्रीय | 0 comments


–केदारनाथ में मौसम खराब होने या अन्य कारणों से गौचर में हेलीकॉप्टर लेंडिंग की संभावना को देखते हुए की जा रही तैयारियां, हेलीपेड के चारों ओर आवासीय मकानों में लोगों का होगा सत्यापन– 
गोपेश्वर। पांच नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे को लेकर चमोली जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। गौचर में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गौचर हेलीपेड के चारों ओर आवासीय भवनों में रह रहे लोगों का सत्यापन कार्य भी शुरू कर दिया गया है। बुधवार को गौचर में सभी लाइजन ऑफिसरों को ब्रीफ करते हुए जिलाधिकारी हिमांशु खुराना और पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने व्यवस्थाओं को चाक-चौबंध रखने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीआईजी करण सिंंह नगनियाल, ‌डीआईजी सिक्योरिटी कृष्ण कुमार वीके औरर पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने पुलिस सुरक्षा बलों को जरुरी निर्देश दिए। प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान केदारनाथ में मौसम खराब होने या किन्हींं अन्य कारणों से गौचर में हेलीकॉप्टर लेंडिंग की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। साथ ही गौचर हवाई पट्टी पर हेलीकॉप्टरों की रिफ्यूलिंंग भी की जाएगी। गौचर में वैकल्पिक तौर पर सेफ हाउस, पीएम आफिस और अन्य सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सभी लाइजन ऑफिसरर और कार्मिकों को ड्यूटी पास के साथ निर्धारित समय पर अपने ड्यूटी स्थलों पर तैनात रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर एक दिन पूर्व यानि चार नवंबर को लाइजन अफसर, सुरक्षा बल सहित सभी कर्मचारियों की ड्यूटी का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।
डीआईजी करण सिंह नगनियाल ने सभी जवानों को वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता एवं चौकसी रखने के निर्देश दिए। वीवीआईपी ड्यूटी में कोविड सुरक्षा के दृष्टिगत भी खास अहतियात बरती जा रही है। ड्यूटी कर्मियों का कोविड टेस्ट के साथ ही मास्क एवं शारीरिक दूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं। गौचर हवाई पट्टी, सेफ हाउस, पीएम आफिस एवं अन्य प्रमुख स्थलों को नियमित सेनेटाइज किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर आम लोगों में भी उत्साह बना हुआ है। 

Latest News

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग–

थराली विधायक को ज्ञापन सौंपकर बुनियादी सुविधाओं और नई योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की उठाई मांग...
error: Content is protected !!