नंदप्रयाग संगम पर हुई भव्य गंगा आरती, नगरवासियों की सुख-समृद्घि की कामना की—

by | Nov 3, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

नंदप्रयाग। दीपावली पर्व चमोली जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बुधवार को नगर पंचायत नंदप्रयाग की ओर से दीपावली त्योहार को लेकर अलकनंदा और नंदाकिनी नदी के पावन संगम पर गंगा आरती कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मां गंगा की पूजा-अर्चना कर नगरवासियों की सुख-समृद्घि की कामना की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव के नेतृत्व में नगर की महिला कीर्तन मंडली व नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारियों ने शंख की ध्वनि के साथ गंगा आरती की। चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्री यहां संगम पर स्नान के ‌लिए पहुंचते हैं। गंगा आरती कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रघुवीर रॉय के साथ ही कई लोग मौजूद थे। अस्सी के दशक तक जब बदरीनाथ धाम तक सड़क मार्ग की सुविधा नहीं थी तो बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्री नंदप्रयाग में रात्रि प्रवास करते थे। दूसरे दिन नंदप्रयाग संगम पर पवित्र स्नान करने के बाद अपनी आगे की तीर्थयात्रा के लिए पैदल निकलते थे। 

Latest News

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...
error: Content is protected !!