चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

by | Oct 1, 2026 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण–

गोपेश्वर, 01 अक्टूबर 2026: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह गोपेश्वर में शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठ नागरिकों को आमंत्रित कर शॉल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वरिष्ठजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी गई। वरिष्ठजनों से उनके अनुभव एवं सुझाव भी प्राप्त किए गए।

इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा ‘पीढ़ियों का कारवां’ थीम के अंतर्गत पेंटिंग, निबंध एवं गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को कुल 30 सहायक उपकरण भी वितरित किए गए। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने फ्रंट ऑफिस हेल्पलाइन डेस्क के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से वरिष्ठ एवं वयोश्री नागरिकों को निःशुल्क विधिक सहायता तथा अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान में सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने वरिष्ठजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए वरिष्ठ नागरिकों का व्हाट्सऐप ग्रुप तैयार कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से साझा करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर वरिष्ठजनों ने युवाओं से ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत ‘एक युद्ध, नशे के विरुद्ध’ मुहिम से जुड़ने तथा नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की।

इस मौके पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पुनीत कुमार, अधिवक्ता समीर बहुगुणा, जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय सिंह लिंगवाल सहित सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे वरिष्ठजन, छात्र-छात्राएं एवं विभागीय कार्मिक मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!