चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

by | Oct 11, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा–

गोपेश्वर। दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को चमोली मंडल के तहत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर और रुद्रप्रयाग के अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। परीक्षा में कक्षा छह से नौ तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

गोपेश्वर केंद्र पर पंजीकृत 437 परीक्षार्थियों में से 394 ने परीक्षा दी, जबकि रुद्रप्रयाग केंद्र पर 85 में से 83 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। इस अवसर पर डाक अधीक्षक अजय कुमार ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने डाक विभाग की ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

इधर, डाक अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि डाक सप्ताह के तहत 13 अक्तूबर को चमोली के बछेर और मींग गदेरा (नारायणबगड़) तथा रुद्रप्रयाग के बावई (जाखनी) और तूनेटा (तिलवाड़ा) में डाक चौपालें लगाई जाएंगी। इनमें बचत बैंक योजनाओं, डाक जीवन बीमा और आधार संबंधी सेवाओं की जानकारी दी जाएगी।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!