लोनिवि के अधिकारियों पर कार्रवाई होनी तय है, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने दिए जांच के आदेश—

by | Nov 7, 2021 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

जिला‌धिकारी हिमांशु खुराना ने बैठाई जांच, लोनिवि के अधिकारियों पर कार्रवाई तय है–देवाल। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बीते 28 अक्टूबर को पिंडर नदी पर निर्मित हाइड्रोलिक ट्राली घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जारी किए है। दरअसल विगत 28 अक्टूबर को पिडंर नदी पर बनी हाइड्रोलिक ट्रॉली खराब होने से देवाल विकासखंड के लिंगड़ी-ओडर गांव की चार महिलाएं करीब तीन घंटे तक नदी के ऊपर ट्रॉली में अटकी रही। लोक निर्माण विभाग को इस घटना की सूचना दिए जाने के बावजूद भी तत्काल कोई कार्रवाई न किए जाने पर ग्रामीणों ने खुद रेस्क्यू कर रस्सियों के सहारे ट्रॉली में फंसी महिलाओं को बाहर निकाला। इस घटना में जानमाल की क्षति की संभावनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए है। परगना मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी थराली को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए जिलाधिकारी ने 07 दिन के भीतर प्रश्नगत घटना की विस्तृत जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। बताया कि तकनीकि सहयोग के लिए अपने स्तर से तकनीकि विभाग की सहायता ली जाए। जिलाधिकारी से इस सख्त रूख से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई होनी तय मानी जा रही है। 

Latest News

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग–

थराली विधायक को ज्ञापन सौंपकर बुनियादी सुविधाओं और नई योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की उठाई मांग...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार की छत का जीर्णोद्धार शुरू–

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग करा रहा सात लाख रुपये की लागत से कार्य, कपाट बंद होने से पहले होगा...
error: Content is protected !!