पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग–
ज्योतिर्मठ। आईबैक्स प्री-प्राइमरी स्कूल की ओर से शनिवार को आयोजित इंटर स्कूल प्रतियोगिता में ज्योति विद्यालय ने विजेता और सरस्वती विद्या मंदिर बड़ागांव ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान निबंध, भाषण, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जंक फूड, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक प्रौद्योगिकी जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत किए।

आईबैक्स प्री-प्राइमरी स्कूल के हॉल में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिप्टी कमांडेंट कर्नल रविराज चौहान और विशिष्ट अतिथि आईएफएस रजत सुमन ने किया। प्रतियोगिता में आईबैक्स प्री-प्राइमरी स्कूल, ज्योति विद्यालय, जेपी विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर बड़ागांव और एमजी विद्यालय के कक्षा दो से चार तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचारों और रचनात्मक कौशल के माध्यम से प्रतिभा दिखाई। निबंध और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, खानपान की आदतों और आधुनिक तकनीक के प्रभावों पर अपने विचार रखे। वहीं, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिता में भी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्य अतिथि कर्नल रविराज चौहान ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में सुंदर प्रस्तुतियां दीं। इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ ही उनमें आत्मविश्वास और रचनात्मकता विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में नई तकनीक के अनेक लाभ हैं। विद्यार्थी यदि तकनीक का सदुपयोग करेंगे तो इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे, जबकि दुरुपयोग नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए बच्चों को तकनीक का सही उपयोग करना सीखना चाहिए।
कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल अंब्रे वैभव, प्रवीण शर्मा, विद्यालय की प्रधानाचार्य तरनदीप कौर सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
अंग्रेजी कविता: आईबैक्स प्री-प्राइमरी स्कूल की अमायरा डोगरा ने प्रथम, भार्गवी भंडारी ने द्वितीय और संगत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कलाप्रतियोगिता: आईबैक्स प्री-प्राइमरी स्कूल के आदव ने प्रथम और अभिनव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ज्योति विद्यालय के शिवाय तृतीय स्थान पर रहे।
निबंधप्रतियोगिता: आईबैक्स प्री-प्राइमरी स्कूल की दीप्ति ने प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर बड़ागांव के ऋषभ ने द्वितीय और ज्योति विद्यालय के मनन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाषणप्रतियोगिता: ज्योति विद्यालय की वंशी ने प्रथम और अदिति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि आईबैक्स प्री-प्राइमरी स्कूल की वैदांसी तृतीय स्थान पर रहीं।

