चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष ने 20 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा– गोपेश्वर। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने हाल में चमोली जिला पंचायत से लेकर उन पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप के विरोध में 20 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने चार लोगों को मानहानि का नोटिस भेजा है।पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि न्यायालय से जरुर न्याय मिलेगा। बीते 23 अक्टूबर को चमोली जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने चमोली जिला पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उन्होंने प्रभारी जिलाधिकारी के माध्यम से गढ़वाल आयुक्त को ज्ञापन भेजा था, जिसमें ने उन्होंने आरोप लगाया था कि पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी जिला पंचायत के कार्यों में हस्तक्षेप करते हैं। इसके अलावा भी वर्ष 2012-13 हुए नंदा राजजात के साथ ही कई अन्य विकास कार्यों में भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए गए। जिसे देखते हुए पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी ने सोमवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित चार लोगों के खिलाफ 20 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ राजनीतिक द्वेष भावना रखकर मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बदरीनाथ विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट की ओर से जारी विधायक निधि की जांच की मांग भी उठाई है। कहा कि जिस तरह से 24 घंटे के भीतर जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी के खिलाफ जांच बैठाई गई, इसी तरह विधायक के कार्यों की जांच भी 24 घंटे के भीतर शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका गोपेश्वर में विधायक ने अपनी विधायक निधि से कई काम किए गए, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं है। टेंडर प्रक्रिया में भी अनियमितता हुई है। जो काम कागजों में दिख रहे हैं, वो धरातल पर नहीं हैं। तत्काल प्रभाव से विधायक निधि के कार्यों, कार्यदायी संस्थाओं और टेंडर प्रक्रिया की जांच हो। आरोप लगाया कि विधायक ने अपनी पार्टी पदाधिकारी की संस्था के माध्यम से करोड़ों रुपये की सप्लाई कराई है। इसकी भी मजिस्ट्रेटी जांच होनी चाहिए।
चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष ने 20 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा–
by laxmi Purohit | Nov 8, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

Latest News
विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में किया पूनम को दोषमुक्त...
विशेष विमान से केदारनाथ पहुंचे अदाणी, मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण कार्यों की...
केदारनाथ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अभिभूत हुए तीर्थयात्री, व्यवस्थाओं को देख संतुष्ट...
बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...
चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...
आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...
गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...
मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ खिंचवाई...
लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...
