चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष ने 20 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा–

by | Nov 8, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष ने 20 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा– गोपेश्वर। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने हाल में चमोली जिला पंचायत से लेकर उन पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप के विरोध में 20 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने चार लोगों को मानहानि का नोटिस भेजा है।पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि न्यायालय से जरुर न्याय मिलेगा। बीते 23 अक्टूबर को चमोली जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने चमोली जिला पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उन्होंने प्रभारी जिलाधिकारी के माध्यम से गढ़वाल आयुक्त को ज्ञापन भेजा था, जिसमें ने उन्होंने आरोप लगाया था कि पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी जिला पंचायत के कार्यों में हस्तक्षेप करते हैं। इसके अलावा भी वर्ष 2012-13 हुए नंदा राजजात के साथ ही कई अन्य विकास कार्यों में भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए गए। जिसे देखते हुए पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी ने सोमवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित चार लोगों के खिलाफ 20 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ राजनीतिक द्वेष भावना रखकर मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बदरीनाथ विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट की ओर से जारी विधायक निधि की जांच की मांग भी उठाई है। कहा कि जिस तरह से 24 घंटे के भीतर जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी के खिलाफ जांच बैठाई गई, इसी तरह विधायक के कार्यों की जांच भी 24 घंटे के भीतर शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका गोपेश्वर में विधायक ने अपनी विधायक निधि से कई काम किए गए, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं है। टेंडर प्रक्रिया में भी अनियमितता हुई है। जो काम कागजों में दिख रहे हैं, वो धरातल पर नहीं हैं। तत्काल प्रभाव से विधायक निधि के कार्यों, कार्यदायी संस्थाओं और टेंडर प्रक्रिया की जांच हो। आरोप लगाया कि विधायक ने अपनी पार्टी पदाधिकारी की संस्था के माध्यम से करोड़ों रुपये की सप्लाई कराई है। इसकी भी मजिस्ट्रेटी जांच होनी चाहिए। 

Latest News

आस्था: पंच प्यारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ हजारों श्रद्धालुओं का जत्था–

सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...

चमाेली:सड़क किनारे खड़े डंपर पर लगी आग, पुलिस ने बुझाई–

डंपर का अ​धिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया पूर्वी बांगर क्षेत्र के गांवों का दौरा–

सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 22 मई 2026: कैबिनेट मंत्री एवं विधायक...

चमोली: 50 लाख मुआवजा और नौैकरी की मांग पर अड़े लोग, सात घंटे तक शव नहीं उठाया–

वन विभाग ने वि​भिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने का दिया लि​खित...

विशेष विमान से गोपेश्वर पहुंचे भारत सरकार के गृहसचिव–

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जाएंगे, गोपीनाथ मंदिर में आरती में हुए शामिल-- गोपेश्वर, 21 मई...

आस्था: द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले–

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं-- मदमहेश्वर/उखीमठ/रुद्रप्रयाग, 21...

चमोली: जंगल में आग बुझाने गया फायर वाचर चट्टान से गहरी खाई में गिरा, मौत–

बिरही के पास चीड़ के जंगल में भड़की आग को बुझाने टीम के साथ गया था फायर वाचर-- चमोली, 21 मई 2026:...

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...
error: Content is protected !!