साबाश कृतार्थ: लंदन में कृतार्थ देवली को एआई में मिली मास्टर डिग्री–

by | Nov 21, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

यूनिवर्सिटी ऑफ केंट के दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चांसलर ने किया सम्मानित–

गोपेश्वर 21 नवंबर 2026: लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ केंट में आयोजित दीक्षांत समारोह में गोपेश्वर निवासी कृतार्थ देवली को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री प्रदान की गई। पढ़ाई के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विश्वविद्यालय के चांसलर ने कृतार्थ को विशेष रूप से सम्मानित भी किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

शनिवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में कृतार्थ के पिता तहसीलदार राकेश देवली और माता पीस पब्लिक स्कूल की उप प्रधानाचार्य डॉ. शशि देवली भी मौजूद रहीं। कृतार्थ ने वर्ष 2024 में ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय, देहरादून से बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) की पढ़ाई पूरी की थी।

इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ केंट में दो वर्षीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया। कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने अब मास्टर डिग्री हासिल कर ली है। उनकी सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

Latest News

साबाश कृतार्थ: लंदन में कृतार्थ देवली को एआई में मिली मास्टर डिग्री–

यूनिवर्सिटी ऑफ केंट के दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चांसलर ने किया सम्मानित...

चमोली: मंदिर में सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधे दो एसडीएम–

कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से किया विवाह, सादगीपूर्ण आयोजन बना चर्चा का...

चमोली: फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा प्रकृति हिल रिसॉर्ट, 18 से शुरू होगा शादी समारोह–

21 नवंबर तक चलेंगे विवाह के कार्यक्रम, प्रसिद्ध लोक गायकों की सांस्कृतिक संध्या भी होगी आयोजित...

दर्दनाक: उत्तराखंड में तीन भीषण सड़क हादसों में 14 की मौत, 36 घायल–

कहीं पुल से 100 मीटर नीचे गिरी बस तो कहीं खाई में समाए बोलेरो और मैक्स वाहन, प्रधानमंत्री और...

पीपलकोटी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बेणी-भुली योजना की सौगात, दिसंबर में आएगी महिलाओं के खाते में पहली किस्त–

मुख्यमंत्री ने कहा, बैणी-भुली योजना से पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल-- पीपलकोटी...

जय बदरीनाथ: सेना के बैंड के साथ योग बदरी पांडुकेश्वर पहुंचीं उद्धव-कुबेर की देव डोलियां–

शीतकालीन पूजा स्थल में विराजमान हुए भगवान उद्धव और कुबेर, कल ज्योतिर्मठ पहुंचेगी आदि गुरु शंकराचार्य...

वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए श्री बदरीनाथ धाम के कपाट–

कपाट बंद होने के अवसर पर दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन-- श्री बदरीनाथ...

रंगमंच का सम्मान: चक्रव्यूह मंचन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकार सम्मानित–

विधायक लखपत बुटोला ने अक्षत नाट्य संस्था के कलाकारों को किया सम्मानित, अतिथियों ने सराहा अभिनय...

गौचर मेले में जीवंत हुई चित्रकार एवं शोधकर्ता स्व. प्रकाश पुरोहित ‘जयदीप की 40 वर्षों की अध्ययन यात्रा–

नंदा राजजात के दुर्लभ चित्रों और मानचित्र के जरिए संरक्षित की जा रही लोक संस्कृति, डॉ. सुभाष चंद्र...
error: Content is protected !!