पोखरी। युवाओं में खेलों के प्रति जोश भरने के लिए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रडुवा गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया है। बुधवार को बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट में 30 से अधिक टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच क्रिकेट क्लब भिकोना और रडुवा की बीच खेला गया। विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। वर्तमान में क्रिकेट को मान्यता मिल गई है। ग्रामीण क्षेत्र के युवा अब राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक ने उद्घाटन मैच में प्रतिभाग करने वाली भिकोना और रडुवा की टीम को क्रिकेट किट भेंट की। इस मौके पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्रपाल भंडारी, नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सती, क्रिकेट टूर्नामेंट के अध्क्ष दिनेश रड़वाल, इंद्र प्रकाश रड़वाल, अवधेष रावत आदि मौजूद थे। इससे पूर्व विधायक ने क्षेत्र के गांवों में भ्रमण कर जनसमस्याएं भी सुनीं।
बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, कहा-युवाओं की हर जरूरत को पूरा करने को तैयार हूं–
by laxmi Purohit | Nov 10, 2021 | खेल, चमोली | 0 comments

Latest News
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...
ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...
जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनिधि-- पोखरी...
हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...
रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...
खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिलाधिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
