बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, कहा-युवाओं की हर जरूरत को पूरा करने को तैयार हूं–

by | Nov 10, 2021 | खेल, चमोली | 0 comments

पोखरी। युवाओं में खेलों के प्रति जोश भरने के लिए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रडुवा गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया है। बुधवार को बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट में 30 से अधिक टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच क्रिकेट क्लब भिकोना और रडुवा की बीच खेला गया। विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। वर्तमान में क्रिकेट को मान्यता मिल गई है। ‌ग्रामीण क्षेत्र के युवा अब राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक ने उद्घाटन मैच में प्रतिभाग करने वाली भिकोना और रडुवा की टीम को क्रिकेट किट भेंट की। इस मौके पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्रपाल भंडारी, नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सती, क्रिकेट टूर्नामेंट के अध्क्ष दिनेश रड़वाल, इंद्र प्रकाश रड़वाल, अवधेष रावत आदि मौजूद थे। इससे पूर्व विधायक ने क्षेत्र के गांवों में भ्रमण कर जनसमस्याएं भी सुनीं।  

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!