चमोली में संविदा कर्मचारियों ने उठाई सातवें वेतनमान का लाभ दिए जाने की मांग, कार्यबहिष्कार पर गए कर्मचारी–

by | Nov 11, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

 

गोपेश्वर। शासन से बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद भी मांगों पर कोई कार्रवाई न होने पर नाराज जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में वर्षों से सेवारत संविदा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। उन्होंने विभागीय संविदा कर्मी घोषित करने के साथ ही सातवें वेतनमान का लाभ देने की मांग उठाई है। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया है। हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि सैनिक कल्याण विभाग में नियमित कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जा चुका है, लेकिन संविदा कर्मचारी आज भी इस लाभ से वंचित हैं। शीघ्र वेतनमान का लाभ देने की मांग उठाई गई। कई बार उपनल के माध्यम से सेवारत संविदा कर्मियों को विभागीय संविदा कर्मी घोषित करने की घोषणा भी शासन स्तर पर हो चुकी है, लेकिन इस ओर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मौके पर सहायक अधिकारी कलम सिंह, हुकम सिंह रावत, मोहन सिंह, देवेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह, यशवंत सिंह, कुंवर सिंह, विजय सिंह, वृजपाल, प्रदीप सिंह, राजीव लाल के साथ ही कई कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। 

Latest News

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग–

थराली विधायक को ज्ञापन सौंपकर बुनियादी सुविधाओं और नई योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की उठाई मांग...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार की छत का जीर्णोद्धार शुरू–

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग करा रहा सात लाख रुपये की लागत से कार्य, कपाट बंद होने से पहले होगा...

23 जुलाई से शुरू होंगे माणा पास एमटीवी चैलेंज-2026 के पंजीकरण–

25 से 28 सितंबर तक चलेगी रोमांचक प्रतियोगिता, 15 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन-- ज्योतिर्मठ, 21 july...
error: Content is protected !!